मुजफ्फरनगर के सपा नेताओं ने भी उपचुनाव में डाला डेरा
मुजफ्फरनगर- समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि यूपी में होने वाले 3 नवम्बर के उपचुनाव में सपा हाईकमान के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सहित अनेक सपा नेता कार्यकर्ता एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से नोगावा सादात विधानसभा के सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी व बुलन्दशहर विधानसभा से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी गोपाल सिंह की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।
नोगांव सादात विधानसभा में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसारआढ़ती,समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौ हारून अली,जिलाध्यक्ष समजवादी सैनिक प्रकोष्ठ उमेश त्यागी,सपा नेता विकिल चौधरी गोल्डी अहलावत, शिवम त्यागी,आशीष त्यागी,आमिर डीलर,तेलूराम त्यागी,मोइन त्यागीआदि के साथ मिलकर त्यागी व अन्य समाज मे नुक्कड़ मीटिंग व घर घर जाकर डेरा डालकर सपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाने में लगे है।
समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन के साथ जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी,शमी खान,राहुल चौधरी भी चुनाव प्रचार के लिए कई दिन से जुटे हुए है।वंही कई दिन तक बुलन्दशहर सीट पर प्रचार अभियान की कमान संभालने के पश्चात पूर्व सपा प्रत्याशी खतौली चन्दन चौहान नोगावा सादात विधानसभा पर मेहनत में जुटे हैं।सपा नेता सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा के स्नातक प्रत्याशी शमशाद मलिक भी सपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
बुलन्दशहर विधानसभा सीट पर रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी गोपाल सिंह के प्रचार के लिए सपा हाईकमान के निर्देश पर पूर्व सपा प्रत्याशी महराज तेवड़ा,जिला सचिव हाजी इकबाल,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा नेता शौकत अंसारी,साजिद हसन,युवा नेता टीटू पाल रमन अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार की कमान संभाल वोट के लिए अपील कर रहे हैं। बुलन्दशहर सीट पर ही सपा के पूर्व मीरापुर प्रत्याशी हाजी लियाकत अली अन्य कार्यकर्ताओ के साथ गठबंधन प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाने में लगे है,सभी नेताओ कार्यकर्ताओ का लक्ष्यअपनेअपने समाज मै जाकर प्रत्याशी के लिए वोट जुटाने का बना हुआ है।